script

छत्तीसगढ़ में भाजपा पर्यवेक्षकों के सामने हुआ मतदान, धमतरी से रहे आगे…

locationधमतरीPublished: Oct 15, 2018 01:36:13 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

पर्यवेक्षकों का कहना है कि मतगणना प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी।

cg election 2018

छत्तीसगढ़ में भाजपा पर्यवेक्षकों के सामने हुआ मतदान, धमतरी से रहे आगे…

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों के चयन के लिए रविवार को प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षकों के समक्ष मतदान किया गया। उधर, पर्यवेक्षकों का कहना है कि मतगणना प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी।इसके बाद ही लोकप्रियता के आधार पर प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव करीब आते ही भाजपा में संभावित प्रत्याशियों की खोजबीन तेज हो गई है।

इस कड़ी में जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नब्ज को टटोलने के उद्देश्य से पर्यवेक्षक दयालदास बघेल, बंशीलाल महतो और संतोष पांडेय सुबह 11 बजे पहुंचे। जिला भाजपाध्यक्ष से औपचारिक चर्चा करने के बाद उन्होंने प्रत्येक विधानसभा से तीन-तीन नाम तय करने के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू कराया। सबसे पहले कुरूद विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने मतदान में हिस्सा लिया।इसके बाद धमतरी और सिहावा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए करीब 87-87 पदाधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

एक पदाधिकारी को तीन पसंद के नाम पर मत देने का अधिकार दिया गया था। मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद सभी मतपेटियों को पर्यवेक्षक अपने साथ ले गए। उल्लेखनीय है कि जिले के धमतरी से इंदर चोपड़ा, प्रीतेश गांधी, रंजना साहू, चेतन हिन्दूजा, महेन्द्र पंडित, कालीदास सिन्हा, राजेन्द्र शर्मा, तीरथराज फूटान आदि के समर्थक अपने नेता के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए लॉबिंग कर रहे थे। इसी तरह सिहावा क्षेत्र से विधायक श्रवण मरकाम, पिंकी शाह, विकास मरकाम, महेश गोटा, प्रेमलता नागवंशी, सत्यवती नेताम के समर्थक भी मतदान कराने जुटे हुए थे। उक्त दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में काफी उत्साह था।

यही कारण है कि इन मंडल के पदाधिकारियों ने लामबद्ध होकर सुनियोजित तरीके से अजय चन्द्राकर के पक्ष में मतदान किया। इसके अलावा रघुनंदन साहू और निरंजन सिन्हा के पक्ष में भी कुछ लोगों ने मतदान किया। सर्वे के अनुसार कुरूद से अजय चन्द्राकर अपने अन्य प्रतिद्वंद्वियों से मतदान में काफी आगे रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो