scriptविकास यात्रा में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा – कांग्रेस सिर्फ करती है वोटों की राजनीति | Chhattisgarh CM said : congress politics based on vote | Patrika News

विकास यात्रा में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा – कांग्रेस सिर्फ करती है वोटों की राजनीति

locationधमतरीPublished: Jun 07, 2018 12:25:30 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि…

vikas yatra

विकास यात्रा में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा – कांग्रेस सिर्फ करती है वोटों की राजनीति

नगरी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि पिछले 60 साल सत्ता में रहने के बावजूद उसने गरीबों के बारे में कुछ नहीं किया। वो सिर्फ वोट की राजनीति करती है इसलिए जनता ने उसे नकार दिया। इस मौके पर उन्होंने कुकरेल को तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा की। इसके अलावा प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा।

विकास यात्रा: भरी सभा CM ने कसा कांग्रेस पर ऐसा तंज, जिसे सुनकर लोग भी हंस पड़े
हो रहा विकास कार्य
[typography_font:14pt;” >सिहावा विधायक श्रवण मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सिहावा में काफी विकास कार्य हुआ है। घर-घर बिजली पहुंचाने के लिए 33 केवी विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना की जा रही है। यही नहीं आदिवासी छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए वनांचल क्षेत्रों में एकलव्य विद्यालय के लिए 16 करोड़ रूपए और कन्या आश्रम के लिए 1 करोड़ 62 लाख रूपए की स्वीकृति भी मिल गई है।

विकास यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समाज के लोगोंं को आमंत्रित कर बुला तो लिया, लेकिन बैठक व्यवस्था नहीं होने से वे नाराज होकर जमीन पर बैठे रहे। इसके अलावा जनप्रतिनिधि भी बैठक व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जताते रहे। उल्लेखनीय है कि इस मौके पर टिकिट के दावेदार पिंकी शाह, महेश गोटा आदि ने भी अपनी ओर से जमकर शक्ति प्रदर्शन किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो