scriptछत्तीसगढ़ में बोले शाह – कांग्रेस एक एेसा ATM जिसमें सवाल डालने से झूठ बाहर आता है | Chhattisgarh Election: BJP's Amit Shah attacks Congress, Rahul Gandhi | Patrika News

छत्तीसगढ़ में बोले शाह – कांग्रेस एक एेसा ATM जिसमें सवाल डालने से झूठ बाहर आता है

locationधमतरीPublished: Nov 17, 2018 07:02:42 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज पार्टी के प्रचार के लिए धमतरी में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

amit shah

amit shah

धमतरी. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अंतिम दौर में है। राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज पार्टी के प्रचार के लिए धमतरी में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
amit shah latest news
उन्होंने कहा, कांग्रेस झूठे वादे करने के लिए जानी जाती है, मैं तो कई बार कहता हूं कांग्रेस एक ऐसा एटीएम है जिसमें आप समस्या डालो तो जवाब विकास में नहीं आता है, जवाब झूठे वादो में आता है। कांग्रेस एक ऐसा एटीएम है जिसमें सवाल डालते ही झूठ बाहर आता है। एटीएम में अकाउंट नंबर डालो तो नोट बाहर आता है, कांग्रेस में सवाल डालने से झूठ बाहर आता है।
amit shah latest news
शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए 55 साल तक शासन में रही कांग्रेस पार्टी ने कुछ नहीं किया। छत्तीसगढ़ के विकास को इतने खराब ढंग से इन्होंने आगे बढ़ाया कि प्रदेश बीमारू राज्य बन गया। भाजपा अध्यक्ष शाह ने रमन सिंह सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा सरकार से पहले प्रदेश बिजली संकट से जूझ रहा था, लेकिन रमन सिंह की सरकार आते ही बिजली समस्या दूर हो गई। हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का काम भाजपा की रमन सिंह की सरकार ने किया है।
amit shah latest news
उन्होंने धमतरी की जनता से भाजपा के लिए वोट मांगते हुए कहा कि एक समय छत्तीसगढ़ नक्सलियों से प्रभावित था, यहां कल-कारखाने लगाना मानो एक स्वप्न था। आज वहीं छत्तीसगढ़ एल्युमीनियम, लोहा, बिजली और सीमेंट उत्पादन में भारत को आगे बढ़ा रहा है। छत्तीसगढ़ को बीमारू से विकसित राज्य बनाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो