CM रमन सिंह ने ऐसे मांगा छत्तीसगढ़ में चौथी पारी के लिए जनता का समर्थन
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क के दोनों किनारे खड़े सैकड़ों लोगों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।

धमतरी. मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह अपनी विकास यात्रा के अंतर्गत धमतरी में करीब साढ़े 5 बजे प्रवेश किया। सर्वप्रथम उनका श्यामतराई के पास भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के साथ रथ में केबिनेट मंत्री अजय चन्द्राकर और सांसद चंदूलाल साहू सवार थे। आगे-आगे भाजयुमो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। बस्तरिहा लोकनृत्य विकास यात्रा की शोभा बढ़ा रहा था। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क के दोनों किनारे खड़े सैकड़ों लोगों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।
READ MORE : सीएम विकास यात्रा पर उठ रहे सवाल, एक घंटे के कार्यक्रम के लिए खर्च हो रहे लाखों
करीब डेढ़ घंटे के रोड शो के बाद उनका काफिला एकलव्य खेल मैदान पहुुंचा। यहां एक विशाल मंच में उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज प्रमुखों ने स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि धमतरी के लोगों ने जिस तरह से उनका स्वागत किया है। उसे वह कभी नहीें भूल सकते। यहां के लोगों का हमेशा प्यार मिलता रहा है।
धमतरी जिले का विकास अनवरत होते रहेगा
धमतरी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव, यशवंत राव मेघावाले, मींधुराम कुम्हार आदि का याद करते हुए कहा कि वे जब भी इस धरती पर आते हैं, तो अपने आप को गौरान्वित महसूस करते हैं। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को 17 सौ करोड़ रुपए का बोनस दिया गया, जिसमें धमतरी के किसानो को 104 करोड़ का बोनस मिला।
READ MORE : श्मशान घाट में होगी CM रमन सिंह की विकास यात्रा की सभा, कंकाल बना अफसरों का सिरदर्द

यह जिला उज्ज्वला योजना में अव्वल है। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में भी विशेष उपलब्धियां हासिल है। ओडीएफ घोषित होकर इस जिले ने स्वच्छता की दिशा में मजबूती के साथ कदम रखा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि षडयंत्र पूर्वक उनकी विकास यात्रा को रोकने के लिए हाईकोर्ट में पिटीसन दायर किया गया। कांग्रेस ने कभी गरीबों का ख्याल नहीं किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि धमतरी जिले का विकास अनवरत होते रहेगा।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जहां छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता है, वहीं मुख्यमंत्री
केबिनेट मंत्री अजय चन्द्राकर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जहां छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता है, वहीं मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह इसके सृजनकर्ता है। छत्तीसगढ़ में जब से उन्होंने सत्ता सम्हाली है, तब से विकास कार्यों को काफी बढ़ावा मिला है। कांग्रेस को आगे हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में यहां की जनता ने भय और आतंक का माहौल देखा। कांग्रेस ने कभी किसानों का भला नहीं किया। सभा को सांसद चंदूलाल साहू ने भी संबोधित किया।
READ MORE : केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ पहुंचे दंतेवाड़ा, हरी झंडी दिखाकर विकास यात्रा को करेंगे रवाना
दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन
मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के दौरान धमतरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित टिकिट के दावेदार इंदर चोपड़ा, प्रीतेश गांधी, रामू रोहरा, निर्मल बरडिय़ा, सरला जैन के समर्थकों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके चलते कई बार माहौल भी काफी गरमा गया। इस मौके पर भाजपा की आंतरिक गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई। अधिकांश कार्यकर्ताओं की शिकायत थी कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उन्हें उपेक्षित किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष रंजना साहू ने तो खुलेआम मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत भी की।
अब पाइए अपने शहर ( Dhamtari News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज