धमतरी

CM रमन सिंह ने ऐसे मांगा छत्तीसगढ़ में चौथी पारी के लिए जनता का समर्थन

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क के दोनों किनारे खड़े सैकड़ों लोगों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।

धमतरीMay 24, 2018 / 01:32 pm

Deepak Sahu

CM रमन सिंह ने ऐसे मांगा छत्तीसगढ़ में चौथी पारी के लिए जनता का समर्थन

धमतरी. मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह अपनी विकास यात्रा के अंतर्गत धमतरी में करीब साढ़े 5 बजे प्रवेश किया। सर्वप्रथम उनका श्यामतराई के पास भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के साथ रथ में केबिनेट मंत्री अजय चन्द्राकर और सांसद चंदूलाल साहू सवार थे। आगे-आगे भाजयुमो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। बस्तरिहा लोकनृत्य विकास यात्रा की शोभा बढ़ा रहा था। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क के दोनों किनारे खड़े सैकड़ों लोगों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।

READ MORE : सीएम विकास यात्रा पर उठ रहे सवाल, एक घंटे के कार्यक्रम के लिए खर्च हो रहे लाखों

करीब डेढ़ घंटे के रोड शो के बाद उनका काफिला एकलव्य खेल मैदान पहुुंचा। यहां एक विशाल मंच में उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज प्रमुखों ने स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि धमतरी के लोगों ने जिस तरह से उनका स्वागत किया है। उसे वह कभी नहीें भूल सकते। यहां के लोगों का हमेशा प्यार मिलता रहा है।

शक्ति प्रदर्शन
[typography_font:14pt;” >मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के दौरान धमतरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित टिकिट के दावेदार इंदर चोपड़ा, प्रीतेश गांधी, रामू रोहरा, निर्मल बरडिय़ा, सरला जैन के समर्थकों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके चलते कई बार माहौल भी काफी गरमा गया। इस मौके पर भाजपा की आंतरिक गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई। अधिकांश कार्यकर्ताओं की शिकायत थी कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उन्हें उपेक्षित किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष रंजना साहू ने तो खुलेआम मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत भी की।

Home / Dhamtari / CM रमन सिंह ने ऐसे मांगा छत्तीसगढ़ में चौथी पारी के लिए जनता का समर्थन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.