यह मामला धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरफतराई का है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात दीपक बंजारे (40) गांव में एक महिला के घर बालात घुस गया। उसके अकेलेपन का फायदा उठाते हुए दीपक ने उसके साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। महिला के पति जब घर लौटा तो उसने इसकी जानकारी दी।
इसके बाद पीडि़ता ने अपने पति के साथ अर्जुनी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी युवक दीपक बंजारे के खिलाफ धारा 376,456,506 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया गया है कि लंबे समय से आरोपी दीपक बंजारे उस महिला पर बुरी नजर रखता था।