धमतरी

चाकू की नोक पर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गांव में मंडई देखने आई एक युवती से चाकू दिखाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

धमतरीMay 22, 2020 / 03:48 pm

Bhawna Chaudhary

धमतरी.. गांव में मंडई देखने आई एक युवती से चाकू दिखाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि 2 साल पहले नवंबर 2018 को भखारा थाना अंतर्गत ग्राम पुरैना में युवती अपने रिश्तेदार के घर मंडई देखने के लिए आई थी। इस बीच रात करीब 12 बजे का गांव एक युवक किशन कुमार मेहता ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। बाद में उसे ब्लैकमेल करते हुए लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत थाना में दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ 376., 506 के तहत जुर्म दर्ज किया गया ,मामले की गंभीरता को देखते हुए टीआई कोमल नेताम ने आसपास जाल बिछा दिया। इसके बाद छापामार कार्रवाई की गई। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसके बाद उसे न्यायलय में पेश किया गया। जहां उसे रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Home / Dhamtari / चाकू की नोक पर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.