scriptखेलते समय खौलते चाय के बर्तन में जा गिरा ढाई साल का मासूम, झुलसने से हुई मौत | Dhamtari: Two and a half year child died by Burning | Patrika News

खेलते समय खौलते चाय के बर्तन में जा गिरा ढाई साल का मासूम, झुलसने से हुई मौत

locationधमतरीPublished: Apr 06, 2020 02:23:56 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

चाय पीने की कोशिश करते समय एक ढाई का साल का बच्चा का गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

खेलते समय खौलते चाय के बर्तन में जा गिरा ढाई साल का मासूम, झुलसने से हुई मौत

खेलते समय खौलते चाय के बर्तन में जा गिरा ढाई साल का मासूम, झुलसने से हुई मौत

धमतरी. चाय पीने की कोशिश करते समय एक ढाई का साल का बच्चा का गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह मामले सिहावा थाने क्षेत्र के ग्राम बांसपानी का है। अस्पताल पुलिस ने बताया कि बीते 25 मार्च को सुबह कमलेश यादव का चाय पीने की सूझी तो दौड़ते हुए चूल्हा के पास पहुंच गया। इस बीच चूल्हे में अचानक लकड़ी में फंसकर गिर गया। इससे वहां रखा माड़िया पेज उस पर गिर गया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसकी हालत देख कर तत्काल परिजनों नगरी सामुदायिक केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया। जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में मासूम मेष कुमार पिछले 12 दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करता रहा,लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

रविवार को सुबह 10:00 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो