scriptमहापुरूषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा की अनदेखी, उपद्रवी तत्व पहुंचा रहे नुकसान | Disadvantages of the protection of statues of great men | Patrika News

महापुरूषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा की अनदेखी, उपद्रवी तत्व पहुंचा रहे नुकसान

locationधमतरीPublished: Mar 16, 2019 06:17:18 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर निगम प्रशासन किसी तरह कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यही कारण है कि आए दिन उपद्रवी तत्व इसे नुकसान पहुंचा रहे हैं।

cg news

महापुरूषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा की अनदेखी, उपद्रवी तत्व पहुंचा रहे नुकसान

धमतरी. चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण के नाम से शहर में जगह-जगह महापुरूषों की प्रतिमाएं लगा दी गई है, लेकिन प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर निगम प्रशासन किसी तरह कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यही कारण है कि आए दिन उपद्रवी तत्व इसे नुकसान पहुंचा रहे हैं।

देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति को आम लोगों के दिलों में चीर स्थायी बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने जगह-जगह उनकी प्रतिमाएं लगाई है। साथ ही लाखों रुपए भी खर्च कर चौक-चौराहा सौंदर्यीकरण भी किया गया है लेकिन इनकी सुरक्षा को ताक पर रख दिया गया है। दिन में ये प्रतिमाएं तो लोगों की नजर में रहती है, लेकिन रात के समय मानिटरिंग का कोई सिस्टम ही नहीं बनाया, जिस कारण अराजक तत्व इन चबूतरा स्थलों को नुकसान पहुंचाने से भी परहेज नहीं कर रहे।

निगम सूत्रों के मुताबिक शहर के 15 प्रमुख स्थलों में महापुरूषों की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। इनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर वीरांगना रानी दुर्गावती और संत माता कर्मा की प्रतिमा भी शामिल हैं। इन प्रतिमाओं को लगाकर चौक सौंदर्यीकरण में ही नगर निगम ने करीब 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो