धमतरी

डॉक्टर ने इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म, जान से मारने की भी दी धमकी

संतान सुख के नाम पर झांसा देकर एक महिला से डॉक्टर द्वारा बलात्कार (Doctor rape) करने का मामला सामने आया है।

धमतरीOct 31, 2020 / 03:42 pm

Bhawna Chaudhary

पीड़िता ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,पीड़िता ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,

धमतरी. संतान सुख के नाम पर झांसा देकर एक महिला से डॉक्टर द्वारा बलात्कार (Doctor rape) करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक बालोद जिले के एक गांव 27 वर्षीय महिला को शादी के सात साल बाद भी संतान सुख नहीं मिला। कई अस्पतालों में उसने इलाज कराया, फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ। इस बीच एक महिला ने उसे बताया कि भखारा में उड़ीसा से एक डॉक्टर प्रति सप्ताह बुधवार को आता है। उसके इलाज से कई महिलाओं को संतान की प्राप्ति हुई है। महिला ने उस पर विश्वास कर लिया।

इसके बाद बीते 21 अक्टूबर को शाम 6 बजे वह अपने पति के साथ भखारा पहुंच गई। यहां बताए पते पर जब वह पहुंची तो उसकी मुलाकात उड़ीसा बलांगीर के कथित एक डॉक्टर से हुई। इलाज के बहाने उसने महिला को अलग कमरे में ले गया और जान से मारने की धमकी देते हुए उससे बलात्कार किया। डर के चलते उस वक्त महिला ने यह बात अपने पति को नहीं बताई।

सप्ताहभर बाद कथित डॉक्टर के बुलावे पर वह फिर भखारा आई और सभी लोगों के बीच उसने डॉक्टर की हरकतों को बताया। इसके बाद भखारा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। टीआई कोमल नेताम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कथित डॉक्टर के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है। इस घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस तलाश कर रही है।

Home / Dhamtari / डॉक्टर ने इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म, जान से मारने की भी दी धमकी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.