script

घरेलू कलह से तंग आकर दो बहनों ने खाया जहर, हालत खतरे से बाहर

locationधमतरीPublished: Jan 24, 2022 02:58:56 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Dhamtari Latest Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में दो सगी बहनों ने घरेलू कलह के चलते जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद दोनों बहनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

dhamtari_suicide_news.jpg

घरेलू कलह से तंग आकर दो बहनों ने खाया जहर, हालत खतरे से बाहर

धमतरी. Dhamtari Latest Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में दो सगी बहनों ने घरेलू कलह के चलते जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद दोनों बहनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
दरअसल, यह घटना धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेमरा की है। पुलिस के मुताबिक दोनों बहनों ने बताया कि वह दूसरी मां की संतान हैं। पहली मां से भी 3 संतान हैं। अक्सर उनकी भाभी-भैया से घरेलू विवाद होता रहता है। उनके पिता रोजाना शराब पीकर आने के बाद गाली गलौज कर घर से निकल जाने को कहते हैं और प्रताड़ित करते हैं।
रविवार की शाम फिर से घर में कलह होने पर इसकी शिकायत भखारा थाना में दी। वहां से आने के बाद फिर घर में कहासुनी होने लगी। इससे तंग आकर दोनों बहनों ने शाम को 7 बजे कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे थोड़ी देर बाद दोनों बहनों की तबियत बिगड़ने लगी। आनन फानन में दोनों इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। हालांकि दोनों बहनों की हालत तबियत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो