scriptबीमा का झांसा देकर फर्जी बांड पेपर के सहारे लोगों से की 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Fraud of 15 lakhs with peoples in Dhamatri CG | Patrika News

बीमा का झांसा देकर फर्जी बांड पेपर के सहारे लोगों से की 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationधमतरीPublished: Mar 16, 2019 05:52:03 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

लोगों से करीब साढ़े 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।

crime news

बीमा का झांसा देकर फर्जी बांड पेपर के सहारे लोगों से की 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी. मेट लाइफ बीमा का झांसा देकर फर्जी बांड पेपर के सहारे ग्रामीण क्षेत्र के भोलेभाले लोगों से करीब साढ़े 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने दस घंटे के भीतर आरोपी एम. सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह मामला केरेगांव थाना के ग्राम कांटा कुर्रीडीह का है। शनिवार को एक मामले का खुलासा करते हुए एएसपी केपी चंदेल ने बताया कि वर्ष-2015 में पंजाब नेशनल बैंक कुकरेल शाखा में मेट लाइफ बीमा कंपनी एजेंट के रूप में कार्यरत एम. सुरेश कुमार (36) निवासी भिलाई ने महिला बुधियारिन बाई को पांच सालों में रकम दुगुना का झांसा देकर उसे फांस लिया। इसके बाद बीमा के नाम पर महिला से 3 लाख 65 हजार रुपए ले लिया, लेकिन यह राशि उसने मेट लाइफ कंपनी में जमा नहीं कराया।

कंपनी की बीमा बांड कॉपी का स्केन कर फर्जी बांड पेपर बनाकर महिला को दे दिया। पांच सालों बाद जब मियाद पूरा हुआ, तब इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। बहरहाल, पीडि़त महिला के पति लेखराम साहू की रिपोर्ट पर आरोपी एम. सुरेश कुमार के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद न्यायालय में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर लिया गया। मामले की खुलासे के दौरान डीएसपी पंकज पटेल, टीआई उमेंन्द्र टंडन भी मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो