scriptतेज रफ्तार बेलोरो ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंदा, दो की मौत, दो घायल | High speed Beloro crushed four people two death two injured | Patrika News

तेज रफ्तार बेलोरो ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंदा, दो की मौत, दो घायल

locationधमतरीPublished: Oct 21, 2020 05:00:58 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। घायलों को मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया

Road Accident

Road Accident

धमतरी. तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। घायलों को मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की मौत हो (Death in Accident) गई।

यह घटना गुरूर थाना के ग्राम बालोद गहन की है। अस्पताल पुलिस के मुताबिक सोमवार को दोपहर बस्तर रोड में चार व्यक्ति सड़क किनारे बकरी खरीदी-बिक्री के लिए सौदा तय कर रहे थे। इस बीच में बातचीत ही रही थी कि तभी चारामा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया। इस दुर्घटना में चारों लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई है।

राहगीरों की मदद से तत्काल एम्बुलेंस में सभी घायलों को मसीही अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान भीष्म पितामह साहू (24) पिता पूरन लाल मुड़खुसरा और सनऊ राम साहू (68) पिता धनऊ राम की मौत हो गई। जबकि छबिराम यादव और सीताराम साहू का इलाज जारी है। बताया गया है कि उनकी की भी हालत काफी गंभीर है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो