scriptआज हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर, 22 जगह फिक्स पाइंट बनाकर पुलिस संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था | Holi CG 2019 : Police will tighten security on Holi | Patrika News

आज हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर, 22 जगह फिक्स पाइंट बनाकर पुलिस संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था

locationधमतरीPublished: Mar 20, 2019 03:04:15 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

होली पर्व के मद्देनजर प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की है।

police

आज हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर, 22 जगह फिक्स पाइंट बनाकर पुलिस संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था

धमतरी. होली पर्व के मद्देनजर प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की है। 22 जगह फिक्स पाइंट बनाया गया है। शहर में 3 पेट्रोलिंग पार्टी लगातार गश्त करेगी। अस्पताल में भी डॉक्टरों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि होली आपसी भाईचारे और सद्भावना का त्यौहार हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसका स्वरूप बदलने लगा है। बस्तियों में हुड़दंगियो के चलते पर्व के उल्लास के रंग में भंग पड़ जाता हैं, लेकिन इस साल ऐसे अराजक तत्वों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने कमर कस लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शहर में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, जो चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग करेंगे। इसके लिए जिला पुलिस मुख्यालय ने रूट चार्ट भी बनाया हैं, जिसमें यह दर्शाया गया है कि कौन अधिकारी, कब और कहां तैनात रहेगा।

इसके अलावा तीन मोटर साइकिल पेट्रोलिंग पार्टी भी बनाई गई है। होली के मद़देनजर शहर में तीन पेट्रोलिंग दल सक्रिय रहेेंगे। एसपी बालाजी राव के निर्देश पर गठित थानावार पेट्रोलिंग व्यवस्था की कमांड हाउसिंग बोर्ड, रेलवे स्टेशन और कोष्टापारा में होगी। इसमें पेट्रोलिंग दल क्रमांक एक में निरीक्षक डीएस नेताम, दल क्रमांक दो में उप-निरीक्षक विनय निराला तथा दल क्रमांक तीन में उप-निरीक्षक सुखेन राम नायक होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो