scriptसिर्फ फोटो कापी नहीं होने से कर्मचारियों का रुका मानदेय | Honorarium stops of employees not being photocopied | Patrika News

सिर्फ फोटो कापी नहीं होने से कर्मचारियों का रुका मानदेय

locationधमतरीPublished: Dec 15, 2018 04:26:14 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने वाले 2913 शासकीय कर्मचारियों का अब तक मानदेय नहीं मिला है।

Election 2018

सिर्फ फोटो कापी नहीं होने से कर्मचारियों का रुका मानदेय

धमतरी. विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने वाले 2913 शासकीय कर्मचारियों का अब तक मानदेय नहीं मिला है। बताया गया है कि उनका चेक तो बन गया है, लेकिन एक फोटो कापी मशीन के कारण इसे बैंक में जमा नहीं किया जा रहा है। राशि के लिए कर्मचारियों को निर्वाचन कार्यालय का लगातार चक्कर काटना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिले में धमतरी, कुरूद और सिहावा विधानसभा हैं। यहां 20 नवंबर को चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव सम्मन्न कराने की जिम्मेदारी शिक्षा, आदिम जाति, पंचायत समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान के दो-तीन दिन के अंदर ही इन्हें मानदेय राशि का भुगतान कर दिया जाना चाहिए था। अधिकारियों द्वारा पहले से इनके बैंक एकाउंट की जानकारी नहीं रखने से राशि वितरण में लेटलतीफी हो रही है। मतदान के २४ दिन बितने के बाद भी कर्मचारियों को राशि का चक्कर लगाना पड़ रहा है। शुक्रवार को राशि लेने पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने सुबह से लेकर रात तक ड्यूटी किया। मानदेय की राशि अब तक एकाउंट में नहीं आई है। बार-बार एकांउट को खंगालना पड़रहा है।
इसलिए हो रही लेटलतीफी
निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों की माने तो कर्मचारियों के मानेदय की राशि जारी करने के लिए चेक बनकर तैयार है। इसे बैंक में जमा करने से पहले रिकार्ड में रखने के लिए फोटो काफी कराना जरूरी है। कार्यालय में एक भी फोटो काफी की मशीन नहीं है, इसलिए राशि का भुगतान करने में दिक्कत हो रही है। चेक की जिराक्स होते ही राशि को कर्मचारियों के अकाउंट में में डाल दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो