scriptसनकी पति ने पहले पत्नी के साथ किया विवाद, फिर खुद जहर पीकर दे दी जान | Husband dispute wit wife killed himself by drinking poison | Patrika News

सनकी पति ने पहले पत्नी के साथ किया विवाद, फिर खुद जहर पीकर दे दी जान

locationधमतरीPublished: Aug 08, 2020 04:44:21 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

एक सनकी पति ने पहले तो अपनी पत्नी के साथ वाद-विवाद करते हुए मारपीट की, फिर उसके बाद घर के सामानों में आग लगा दिया।

crime_3.jpg

crime

धमतरी. एक सनकी पति ने पहले तो अपनी पत्नी के साथ वाद-विवाद करते हुए मारपीट की, फिर उसके बाद घर के सामानों में आग लगा दिया। इससे भी जी नहीं भरा, तो स्वयं जहर सेवन कर मौत को गले लगा लिया।

यह मामला है बिरेझर पुलिस चौकी स्थित ग्राम नवागांव का। पुलिस ने बताया कि दाऊलाल साहू (60) अपनी पत्नी घुरूवा बाई (55) के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार को उसने पत्नी के साथ विवाद करते हुए उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद महिला अपनी नातिन को लेकर चली गई। इसी दरम्यान उसने घर में मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया।

इस घटना में घर में रखी टीवी, बाइक, फर्नीचर समेत अन्य सामान जल गया। इसके बाद उसने खूब शराब पिया। नशा चढ़ने के बाद जहर सेवन कर आत्महत्या कर लिया। बिरेझर थाना प्रभारी शांता लकरा ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना की र जांच की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो