scriptपत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या की कोशिश, क्वारंटाइन में किया भर्ती | Husband killed his wife attempted suicide admitted in quarantine | Patrika News

पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या की कोशिश, क्वारंटाइन में किया भर्ती

locationधमतरीPublished: Nov 04, 2020 01:15:26 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या की कोशिश, क्वारंटाइन में किया भर्ती

police-crime-scene-murder-do-not-cross-shut.jpg

MUrder

धमतरी . जिले के बिरेझर चौकी के ग्राम नवागांव (कचना) अंतर्गत चारामा स्वास्थ्य विभाग में प्रोग्राम अधिकारी के रूप में पदस्थ कर्मचारी देवनारायण देवांगन (36) और उसकी पत्नी पूजा देवांगन (33) का झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि देवनारायण अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। झगड़ा काफी बढ़ गया। इस बीच पूजा कमरे से निकल कर खेतों की ओर भागी और देवनारायण उसे दौड़ाने लगा। कुछ देर बाद वह लौट आया, लेकिन पूजा नहीं लौटी।

सुबह घर से करीब 400 मीटर दूर खेत में पूजा की लाश मिली। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही उसकी हत्या की होगी। पत्नी की मौत के बाद देवनारायण ने भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए कुरूद अस्पताल में भर्ती कराया है।

चिकित्सा सूत्रों के अनुसार वह कोरोना संक्रमित है। उसे पुलिस की गहन निगरानी में क्वारेंटाइन किया है। उल्लेखनीय है कि 9 साल पहले रायपुर निवासी पूजा से देवनारायण का विवाह हुआ था। उसका 9 साल का पुत्र भी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो