scriptसंदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत के बाद अस्थि विसर्जन को लेकर ससुराल और मायका पक्ष आपस में भिड़े | In laws and maternal side clashed over new married bone immersion | Patrika News

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत के बाद अस्थि विसर्जन को लेकर ससुराल और मायका पक्ष आपस में भिड़े

locationधमतरीPublished: Jan 28, 2022 05:11:31 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Dhamtari Latest News: नवविवाहिता की मौत के बाद उसकी अस्थि विसर्जन को लेकर आज धमतरी जिले के ग्राम खैरा में बवाल मच गया। अस्थि विसर्जन नहीं करने तथा फॉरेंसिक जांच की मांग कर रहे मृतिका पक्ष और लड़का पक्ष के बीच मारपीट हो गई।

dhamtari_latest_news.jpg

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत के बाद अस्थि विसर्जन को लेकर ससुराल और मायका पक्ष आपस में भिड़े

धमतरी. Dhamtari Latest News: नवविवाहिता की मौत के बाद उसकी अस्थि विसर्जन को लेकर धमतरी जिले के आज ग्राम खैरा में बवाल मच गया। अस्थि विसर्जन नहीं करने तथा फॉरेंसिक जांच की मांग कर रहे मृतिका पक्ष और लड़का पक्ष के बीच मारपीट हो गई। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गया। इसकी जानकारी कुरुद थाने मे होने पर बड़ी संख्या पुलिस बल गांव पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। तब कहीं माहौल शांत हुआ।
दरअसल, कुरूद थाना अंतर्गत ग्राम खैरा निवासी जानवी पिता स्वर्गीय चिंता राम साहू उम्र 20 वर्ष और वरुण पिता बच्चन ओझा (ढीमर) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते दोनों ने घर से भागकर 28 दिसम्बर 2021 को आर्य समाज में शादी कर ली थी। दोनों पति पत्नी बन ग्राम कोलियारी (धमतरी) में किराए के मकान में रह रहे थे। 25 जनवरी को अचानक जानवी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की जानकारी लड़की पक्ष को दोपहर 3 बजे मिली।
जिसकी सूचना पति वरूण ने अर्जुनी थाना में दी थी। लेकिन परिजनों के पहुंचने से पहले ही लाश फांसी से उतार लिया गया था। वहीं उनके हाथ व अन्य जगह खून के धब्बे मिला है। साथ ही आनन-फानन में पोस्टमार्टम करा लाश को ग्राम खैरा ला अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिस पर लड़की के परिजनों सहित साहू समाज के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए कुरूद थाना और एसपी कार्यालय पहुंच कर जांच की मांग की है।
इधर, शव दाह संस्कार के बाद शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे लड़का पक्ष के लोगों ने बगैर खबर किए श्मशान घाट में विसर्जन के लिए अस्थि एकत्र कर रहे थे। तभी इसकी जानकारी होने पर मृतिका पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और अस्थि विसर्जन नहीं करने मना किया। जिस पर विवाद हो गया। जिससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गया।
मृतिका के पति वरुण एवं उसके पिता बच्चन ओझा को चोटें आई है। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गया। जिसे देख किसी ने कुरूद थाने में घटना की सूचना दी। जिस पर एसडीओपी अभिषेक केसरी दलबल के साथ खैरा पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। मृतिका के परिजनों का आरोप है कि जानवी साहू की हत्या की गई है। जिसकी फॉरेसिंक जांच की जानी चाहिए। वहीं इस मामले में पुलिस लीपापोती कर रही है। हालांकि पुलिस मारपीट से इंकार किया है।

स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी है -एसडीओपी
घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे कुरूद एसडीओपी अभिषेक केसरी ने दोनों पक्षों में मारपीट से इंकार करते हुए बताया कि अस्थि विसर्जन के लिए हड्डी एकत्र कर रहे लड़का पक्ष और मृतिका पक्ष के बीच विवाद हो गया। इस बीच दोनों में झूमाझटकी हुई। इसमें कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। वहीं इस मामले में अर्जुनी थाना में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

फिलहाल खैरा में तनाव नहीं है। दोनों पक्षो को समझाईस दी गई है। इधर, अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेयी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 2 बजे ग्राम कोलियारी से वरूण ढीमर के माध्यम से सूचना मिली कि उनकी पत्नी जानवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस पर मर्ग कायम कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें डॉक्टरों ने रिपार्ट में मामले को आत्महत्या बताया है। जो किन परिस्थितियों में की गई इसकी जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो