घर के सामने खेल रहे बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, छोटे भाई की जान बचाने भीड़ गया युवक
घर के सामने खेल रहे एक बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

धमतरी . घर के सामने खेल रहे एक बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। बड़े भाई ने अपनी जान में खेलकर उसकी जान बचाई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दशहत फैल गई है।
यह मामला नगरी के निकट ग्राम संबलपुर का है। बताया गया है कि शुक्रवार की देर शाम 6 बजे एक कमार बालक रोशन सोरी (9) पिता पुनीतराम अपने घर के आगे खेल रहा था। इस बीच जंगल से अचानक तेंदुआ निकला और उस पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर, चेहरा, सीना व हाथों में गहरा जख्म आए हैं। उसकी चीख पुकार सुनकर बड़े भाई हरिकमार (18) ने दौड़कर भाई की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।
सरपंच प्रतिनिधि रवि बिसेन, पूर्व जनपद सदस्य दशरी बाई कमार आदि की मदद से तत्काल उसे इलाज के लिए नगरी अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल धमतरी रेफर कर दिया गया। अस्पताल में त्वरित उपचार मिलने से अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नगरी के एक युवक के घर घुसकर तेंदुए ने कुत्ते का शिकार कर लिया था। ग्राम उमरगांव में किसान के कोठार में बंधे गाय के बछड़े पर हमला कर दिया था।
बारनवापारा में एक तेंदुए का शव मिला
बारनवापारा. अभयारण्य अन्तर्गत कोठारी परिक्षेत्र एक नर तेन्दुआ बार से तुरतुरिया मुख्य मार्ग के किनारे खुड़मुड़ी परिसर में मृत मिला। जिसकी जानकारी मिलते ही वन अमले ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। उच्चाधिकारियों ने भी घटना स्थल का मुआयना कर तेंदुए का शव परीक्षण कर दाह संस्कार किया। इस मृत पाए गए तेन्दुए के बारे में बताया गया कि इसकी मौत की वजह संभवतः अपने दूसरे तेन्दुए लड़ाई के दौरान हुई होगी। तेंदुए पर जख्म के निशाना मिले हैं। विशेषकर इसके सिर वाले सामने के हिस्से में ऊपर-नीचे दांत व नाखून से काटने नोचने के निशाना है।
अब पाइए अपने शहर ( Dhamtari News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज