scriptतेंदुए ने किया मवेशी का शिकार, खौफ से शाम होते ही छा जाता है सन्नाटा | Leopard killled cattle in dhamtari Chhattisgarh | Patrika News

तेंदुए ने किया मवेशी का शिकार, खौफ से शाम होते ही छा जाता है सन्नाटा

locationधमतरीPublished: Apr 26, 2020 04:59:58 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

नगरी वनांचल में तेंदुआ का आतंक आगे बढ़ गया है। तेंदुआ ने फिर एक आवारा मवेशी को अपना शिकार बना लिया।

 Leopard

Gujarat: Leopard के हमले से दो वर्षों में 14 लोगों की मौत, 435 तेंदुए पकड़े गए

धमतरी. नगरी वनांचल में तेंदुआ का आतंक आगे बढ़ गया है। तेंदुआ ने फिर एक आवारा मवेशी को अपना शिकार बना लिया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार नगरी और उसके आसपास करीब दो से तीन तेंदुआ भटक रहे हैं। इनके हिंसक होने के कारण लोगों में काफी दहशत है।

वनांचल के लोगों और जंगली जानवरों से जान का खतरा बढ़ गया है। शाम ढलते ही जंगल से निकल कर तेंदुआ गांव में आ जाता है और कभी भी लोगों पर हमला कर देता है तो कभी पालतू जानवरों को अपना शिकार बना देता है। शुक्रवार की रात नगरी के निकट ग्राम देऊरपारामें एक तेंदुआ धमका और यहां एक आवारा मवेशी को अपना शिकार बना लिया। सुबह जब लोगों की नजर मृत मवेशी पर पड़ी तो वे दहशत में आ गए। आसपास तेंदुआ के पद चिन्ह थे।

इसकी सूचना वन विभाग को दी। कुछ दिन पहले ग्राम रतावा में 1 साल के बच्चे पर केंद्र ने हमला कर दिया था इसके बाद नगरी, दीनापुर, उमरगांव रानीगांव आदि गांव में घुसकर उस ने आधा दर्जन गाय बकरी और पालतू कुत्ता और न शिकार बनाया है।

गुरुवार को तेंदुआ उमरगांव के एक घर में घुस गया। मकान में रहने वालों ने बाहर से सांकल लगा दिया। करीब 4 घंटे के मश्कत के बाद तेंदुआ चकमा देकर भागने में सफल रहा। कुछ ग्रामीण युवक जब घूमने गए तो उन्हें धान मंडी के पास तेंदुआ देखा इस बीच बड़ी हिम्मत कर एक युवक ने अपने मोबाइल से उसकी फोटो खींच लिया।

वन अधिकारियों के मुताबिक नगरी और उसके आसपास गांव में एक ही समय में अलग-अलग तेंदुआ का आतंक देखने को मिला। इससे कयास लगाया जा रहा है कि नगरी और उसके आसपास 3 से ज्यादा तेंदुआ भटक रहे हैं। ग्रामीणों के जैसे को देखते हुए वन विभाग ने टीम भी बना दिया है। इसके द्वारा तेंदुए को पकड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है ब.ताया जा रहा है कि तेंदुआ को पेश करने के लिए उमरगांव में कैमरा भी लगाया है लेकिन उसमें वह नहीं हो सका।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो