मगरलोड पुलिस के मुताबिक शनिवार को सुबह ग्राम केवराडीह के जंगल में कुछ चरवाहे मवेशी चराने के लिए गए थे। इस बीच जंगल में घूमते घूमते पनवई जंगल में पहुंच गए यहां एक बिरहा के पेड़ में एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा। तत्काल चरवाहों ने गांव पहुंचकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।
ठंड में बढ़ेगा कोरोना संक्रमण का दायरा, चार महीने ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत
मगरलोड पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि लाश सड़-गल गई थी, जिससे काफी बदबू उठ रही थी। मृतक की शर्ट और चप्पल देखकर उसकी शिनाख्त सोहन लाल पटेल (30) पिता दूजराम के रूप में हुई। बीते 9 अक्टूबर को उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था।