अस्पताल पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को शाम नरहरपुर निवासी प्रमोद सेवता (28) पिता रामकुमार अपने साथी निशांत कुमार के साथ बाइक से ग्राम भोयना आ रहा था। माड़मसिल्ली के आगे भोथापारा के पास पहुंचे थे कि तभी अज्ञात वाहन उन्हें ठोकर मारकर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से तत्काल दोनों को धमतरी जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद निशांत को गंभीर हालत को देखते हुए उसे मसीही अस्पताल रिफर कर दिया गया। यहां उसका इलाज जारी है। वाहनों की रफ्तार पर कंट्रोल नहीं होने के कारण पिछले पन्द्रह दिनों में दस से अधिक युवक विभिन्न दुर्घटनाओं में हताहत हो चुके हैं। इसके बाद भी यह सिलसिला जारी है।
अस्पताल में हुई मौत
एक अन्य सडक़ दुर्घटना गुरूर में हुई। पुलिस के मुताबिक ग्राम तार्री निवासी भगवानी राम देहारी (45) पिता छबिलाल अपने साथी के साथ सुबह गुरूर आया था। बाइक से दोनों लौट रहे थे कि तभी पेट्रोल पम्प के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में भगवानी को गंभीर रूप से चोटें आई। राहगीरों की मदद से तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।