scriptनर्सो के भरोसे चल रहा ई-हॉस्पिटल, बेहाल हो रही मरीजों की स्वास्थ सुविधा | Patients are not being treated properly in e-hospital | Patrika News

नर्सो के भरोसे चल रहा ई-हॉस्पिटल, बेहाल हो रही मरीजों की स्वास्थ सुविधा

locationधमतरीPublished: May 20, 2018 02:20:04 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

नर्सो के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों सही ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा है।

cg news

नर्सो के भरोसे चल रहा ई-हॉस्पिटल, बेहाल हो रही मरीजों की स्वास्थ सुविधा

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मरीजों को नर्सो के हड़ताल पर चले जाने से उनका सही ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा है। ई -हास्पिटाल के 37 नर्सों के हड़ताल में चले जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे मेंं उन्हें समय पर दवाई मिल रही है और न ही सही ढंग से उनका इलाज हो पा रहा है। मजबूरी में मरीजोंं को निजी अस्पतालों की शरण लेना पड़ रहा है।

रायपुर की 15 प्रशिक्षु नर्सोंं की ड्यूटी यहां लगाई गई है। इस तरह यहां 2 सौ मरीजोंं की जिम्मेदारी मात्र 15 नर्सोंं के भरोसे छोड़ दिया गया है।

क्या कहते हैं मरीज के परिजन
मरीज के परिजन, तिजिया बाई नर्सों बताया हड़ताल में जाने से उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। बार-बार इंजेक्शन लगाने की गुहार लगाने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
[typography_font:14pt;” >बलदेव कुमार ने बताया अस्पताल में ऑपरेशन पर ब्रेक लग गया है। गंभीर रूप से घायल मरीजोंं को रिफर किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था बहाल करना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो