धमतरी

Dhamtari Crime News: दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ओडिशा से उत्तर प्रदेश कर रहे थे सप्लाई

Dhamtari Crime News: ओडिशा से धमतरी होते हुए गांजा तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को पुलिस चेकिंग के दौरान कार में गांजा पकड़ा गया। जिसमें दो आरोपियों को बोराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

धमतरीJan 20, 2022 / 07:31 pm

Ashish Gupta

दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ओडिशा से उत्तर प्रदेश कर रहे थे सप्लाई

धमतरी. Dhamtari Crime News: ओडिशा से धमतरी होते हुए गांजा तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है। पिकअप में 100 किलो से अधिक का गांजा सड़क हादसे के दौरान पाया गया था। बुधवार को फिर से पुलिस चेकिंग के दौरान कार में गांजा पकड़ा गया। जिसमें दो आरोपियों को बोराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी युगल किशोर नाग अपनी टीम के साथ पंचायत उपचुनाव के मद्देनजर एवं अवैध धान परिवहन को देखते हुए 19 जनवरी को नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्यवाही की जा रही थी। तभी ओडिशा के तरफ से आते एक सफेद रंग स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक HR 36 AB 5768 को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया। जिसमें दो व्यक्ति बैठे मिले।
पूछताछ में गतिविधि संदिग्ध लगी तब उनका नाम पूछने पर गौरव त्यागी पिता टेकचंद त्यागी उम्र 35 वर्ष उटरावली पोस्ट महमदपुर जादौ थाना खुपुरा जिला गौतमबुद्ध नगर उप्र, प्रशांत बारिक पिता सुंदर चारिक उम्र 24 वर्ष पोट्रोगुडा थाना बाईपारीगुडा जिला कोरापुट ओडिशा होना बताये। कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे 9 अलग अलग पैकेट में मादक पदार्थ गांजा को बड़ी सफाई से पैककर छिपाकर रखा गया था। उक्त गांजा 25 किलो 400 ग्राम मिला। एक स्विफ्ट डिजायर कार, दो मोबाइल फोन, नगदी रकम 1000 रुपए, एक ATM कार्ड आरोपियों के पास से मिला। सभी को जब्त किया गया।
पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा कोरापुट से गांजा लेकर गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्यवाही दल में थाना बोराई प्रभारी युगल किशोर नाग, सउनि राकेश मिश्रा, प्रआर कुलेश्वर साहू, आरक्षक दीपक कुमार साहू, गुलशन ध्रुव, हरिश नेताम, किशन सोनकर पुनसिंग साहू प्रदीपदेव, हरिश कावडे सहायक आरक्षक संत कोसरे भारत बंजारा शामिल हैं।

Home / Dhamtari / Dhamtari Crime News: दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ओडिशा से उत्तर प्रदेश कर रहे थे सप्लाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.