scriptसुबह-शाम कहीं भी ड्यूटी लगा देने से पुलिसकर्मी ने परेशान होकर उठाया ये कदम, जिसे देखते ही सभी के उड़ गए होश | Policeman committed to suicide in dhamtari chhattisgarh | Patrika News

सुबह-शाम कहीं भी ड्यूटी लगा देने से पुलिसकर्मी ने परेशान होकर उठाया ये कदम, जिसे देखते ही सभी के उड़ गए होश

locationधमतरीPublished: Aug 12, 2018 11:03:39 am

Submitted by:

Deepak Sahu

लगातार ड्यूटी बदलने से परेशान होकर नगर सैनिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

suicide news

सुबह-शाम कहीं भी ड्यूटी लगा देने से पुलिसकर्मी ने परेशान होकर उठाया ये कदम, जिसे देखते ही सभी के उड़ गए होश

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार ड्यूटी बदलने से परेशान होकर नगर सैनिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे एक बार फिर उजागर हो गया है कि पुलिस कर्मी कितने तनाव में रहकर काम कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक रक्षित केन्द्र में पदस्थ नगर सैनिक नारायण टांडे (45) पिता गूंजन रूद्री स्थित सरकारी क्वार्टर में शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने बीवी, बच्चों के साथ सो गया था। रात में उसकी नींद खुल गई। इस बीच उसके मन में क्या सुझा कि कमरे से निकल कर किचन में चला गया और साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह उसकी पत्नी की नींद खुली तो नारायण बिस्तर में नहीं था। उसने आवाज भी दी, पर कोई जवाब नहीं मिला।

टीआई रूद्री की गायत्री सिन्हा ने बताया नगर सैनिक नारायण मानसिक रूप से परेशान था। इसके पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुका था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो