scriptमहिला के साथ सब्जी बेचने के बाद रात में करता था गंदा काम, पुलिस को बताई आपबीती | Rape with woman in dhamtari news | Patrika News

महिला के साथ सब्जी बेचने के बाद रात में करता था गंदा काम, पुलिस को बताई आपबीती

locationधमतरीPublished: Nov 03, 2017 08:47:05 pm

जब महिला ने शादी की बात को लेकर जिद पकड़ी तो युवक ने सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद डरी सहमी महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

rape with woman

Rape with woman

धमतरी. सब्जी बेचकर अपना गुजर बसर चला रही एक महिला को एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर बंद कमरे में धिनौना काम करता रहा। जब महिला ने शादी की बात को लेकर जिद पकड़ी तो युवक ने सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद डरी सहमी महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

महिला को जाल में फंसाने खुद भी बेचने लगा सब्जी

यह मामला शहर के दानीटोला क्षेत्र का है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक सूरज सोनकर (20) बस्ती की ही एक 32 वर्षीय बेवा महिला को बातों ही बातों में फांस लिया। इसके बाद वह सब्जी व्यवसाय का काम करने वाली महिला के साथ काम करने लगा। इस बीच युवक का महिला से नजदीकियां बढ़ गई।
यह भी पढ़ें
Porn Star सनी लियोन के आने से पहले इस शहर में मचा बवाल, लोग बोले- आने नहीं देंगे

जिसके चलते उनमें शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गया। अब युवक उसे अपनाने से मुकर गया, जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने सूरज सोनकर के खिलाफ धारा 376,506 के तहत जुर्म दर्ज किया है। इसके बाद गुरूवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एक बार फिर शर्मसार हुई धमतरी

धमतरी शहर में एक बार फिर से बेबस महिला के साथ दुष्कर्म करने की खबर सामने आने से शर्मसार हो गया है। आपको बता दें कि धमतरी जिला में लगातार रेप की खबरों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, जब लोगों को एक सब्जी बेचने वाली महिला के साथ दुष्कर्म करने के बारे में सुना तो लोगों में गुस्सा फैल गया। पीडि़त महिला ने थाने में आरोपी की पूरी करतूत बताई। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो