scriptस्थापना दिवस पर लिया संकल्प, भाजपाई 5-5 गरीबों को बांटेंगे राशन | Resolution taken on Foundation Day BJP distribute ration | Patrika News

स्थापना दिवस पर लिया संकल्प, भाजपाई 5-5 गरीबों को बांटेंगे राशन

locationधमतरीPublished: Apr 07, 2020 01:32:53 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

अपने आसपास रहने वाले 5-5 जरूरतमंदों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने का संकल्प भी लिया।

स्थापना दिवस पर लिया संकल्प, भाजपाई 5-5 गरीबों को बांटेंगे राशन

स्थापना दिवस पर लिया संकल्प, भाजपाई 5-5 गरीबों को बांटेंगे राशन

धमतरी. भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा। उन्होंने अपने अपने घरों में ध्वजारोहण भी किया। इस मौके पर उन्होंने अपने आसपास रहने वाले 5-5 जरूरतमंदों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने का संकल्प भी लिया।

सोमवार को जिलेभर में भाजपा के 40 वें स्थापना दिवस पर विविध सेवा कार्य किया गया। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सचिव पवार ने कहा कि इस समय देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं का फर्ज बनता है कि यह पीड़ित मानवता की सेवा में आगे हैं। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता उसे अपने घरों के आसपास रहने वाले कम से कम पांच- पांच जरूरतमंदों को राशन की देने की अपील की।

पूर्व जिलाध्यक्ष रामू रोहरा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सब को मानवता की सेवा करनी चाहिए। जिला प्रवक्ता कवींद्र जैन ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी 12 मंडल और 746 बूथों में कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया। उन्होंने कहा कि जिलेभर में 2676 से सक्रिय कार्यकर्ता यथासंभव गरीबों की सेवा में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष शिवदत्त उपाध्याय, पार्षद सुशीला तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो