scriptबोनस और लिकिंग की रकम मिलने से बाजार में बढ़ी रौनक, किसानों ने शुरू की खरीदी | Rising crowd in market by getting bonus and linking money | Patrika News
धमतरी

बोनस और लिकिंग की रकम मिलने से बाजार में बढ़ी रौनक, किसानों ने शुरू की खरीदी

रकम मिलने से किसान खरीददारी के लिए बाजार की ओर रूख कर रहे हैं। इससे एक बार फिर बाजार में रौनक लौट आई है।

धमतरीJan 01, 2019 / 10:01 am

Deepak Sahu

farmer news

बोनस और लिकिंग की रकम मिलने से बाजार में बढ़ी रौनक, किसानों ने शुरू की खरीदी

धमतरी. प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों को बढ़ा हुआ ३ सौ रूपए बोनस और लिकिंग की रकम उनके खातों में ट्रांसफर की जा रही है। रकम मिलने से किसान खरीददारी के लिए बाजार की ओर रूख कर रहे हैं। इससे एक बार फिर बाजार में रौनक लौट आई है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनने पर प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ करने तथा ३ सौ रूपए बोनस देने का वादा किया था। इसी का नतीजा है कि किसानों ने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए उन्हें खुलकर अपना मत दिया। ऐसे में कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने १० दिन के भीतर किसानों से किए वादे को पूरा करना भी शुरू कर दिया है। इसके तहत उन्हें वर्ष-2018 में समर्थन मूल्य में किसानों का धान खरीदा जा रहा है। यही जिले के करीब ५० हजार किसानों का कर्जा माफ करने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अब तक ३५ सौ किसानों का करोड़ों रूपए का कर्जा भी माफ हो गया। खाते मेंं रकम आते ही किसान खरीदी करने के लिए बाजार की ओर रूख कर रहे हंै, जिससे बाजार में रौनक देखते ही बन रहा है। गौरतलब है कि जनवरी माह से शादी का शुभ मुहूर्त भी शुरू हो रहा है। इसके किसानों ने अभी से खरीदी शुरू कर दिया है।
अब कर सकेंगे शादी
उधर शादी का सीजन भी शुरू हो गया। सेामवार को सराफा बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। किसान केशवराम, बुधराम सिन्हा, श्यामलाल ने बताया कि लिकिंग की राशि मिलने से अब उन्हें काफी मिली है। कर्ज के कारण वे अपनी बेटी की शादी नहीं कर सक रहे थे। अब जल्द ही रिश्ता ढूंढकर हाथ पीला कर देंगे।
किसानों की लगी रही भीड़
किसान रूपराम साहू, चंद्रशेखर सिन्हा ने बताया कि कर्ज माफ होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। रकम मिलते ही वे अब कृषि समेत अन्य कार्यों के लिए खाद, बीज समेत अन्य समाग्रियों की खरीदी करने में जुट गए हैं।

Home / Dhamtari / बोनस और लिकिंग की रकम मिलने से बाजार में बढ़ी रौनक, किसानों ने शुरू की खरीदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो