scriptBJP के वरिष्ठ नेता की सड़क हादसे में मौत, MLA अजय चंद्राकर ने जताया दुख | Senior BJP leader died in a road accident, MLA Ajay Chandrakar express | Patrika News

BJP के वरिष्ठ नेता की सड़क हादसे में मौत, MLA अजय चंद्राकर ने जताया दुख

locationधमतरीPublished: May 24, 2023 05:12:14 pm

CG Dhamtari News : भाजपा नेता गुलजार सिंह मरकाम सोमवार को मोटर साइकिल में सवार होकर जा रहे थे, तभी सांकरा-गहनासियार के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

BJP के वरिष्ठ नेता की सड़क हादसे में मौत, MLA अजय चंद्राकर ने जताया दुख

BJP Fleg

CG Dhamtari News : धमतरी से एक दुखद खबर सामने आई है जहाँ भाजपा दल के वरिष्ठ नेता गुलजार सिंह मरकाम की सड़क हादसे में मौत हो गई। विधायक अजय चंद्राकर एवं अन्य भाजपाईयों ने उनके निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भाजपा नेता गुलजार सिंह मरकाम सोमवार को मोटर साइकिल में सवार होकर जा रहे थे, तभी सांकरा-गहनासियार के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गए। (Dhamtari Breaking News) इस घटना में उन्हें काफी चोट आई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें

ओडिसा से राजधानी ले जाने के फिराक में , 21 किलो गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मरकाम को श्रद्धांजलि अर्पित

विधायक अजय चंद्राकर, विधायक रंजना साहू, जिलाध्यक्ष शशि पवार, पिंकी शाह, श्रवण मरकाम, इंदर चोपड़ा, रामु रोहरा, निरंजन सिन्हा, कमलेश ठोकने, प्रकाश बैस, कविन्द्र जैन, नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, विकल गुप्ता, रवि दुबे, राजेंद्र गोलछा,(Dhamtari News Update) प्रेमलता नागवंशी, नरेश सिन्हा, मोहन नाहटा, अकबर कश्यप, विजय यदु, वामन साहू सहित जिले के प्रमुख नेताओं ने वरिष्ठ नेता स्वर्गीय गुलजार सिंह मरकाम को श्रद्धांजलि अर्पित की है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो