अशोक मेश्राम ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस और भाजपा की सरकार के राज में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। किसान गरीब दलित व अन्य पिछड़े वर्ग का सही तरीके से विकास नहीं हुआ। जिससे दुखी होकर ही बहन मायावती ने इन के हितों के लिए पार्टी बनायी। उन्होंने कहा कि बसपा ने गरीब पिछड़े और दलितों के उत्थान के लिए काम किया है। आज देश को आगे ले जाने के लिए बसपा के कार्यकर्ता दिन रात पिछड़े वर्ग के समाज को संगठित कर अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए जागरूक कर रहे हैं। कार्यक्रम में बसपा जिला उपाध्यक्ष कल्याण निर्मलकर, आरपी संभाकर , शशि नारंग समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।