script

2 बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

locationधमतरीPublished: Jan 10, 2019 02:42:53 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद ग्राम दरबा के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

accident

2 बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

धमतरी. छत्तीसगढ़ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद ग्राम दरबा के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने नेशनल हाइवे से शव को उठाने नहीं दिया। इसके कारण 3 घंटे तक जाम की स्थिति रही। यही नही पुलिस के वाहन में भी पथराव किया गया। बिरेझर पुलिस ने दर्जनभर लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो