scriptधमतरी नगर निगम में कड़ी टक्कर, कांग्रेस 18 और बीजेपी 17 वार्डों में आगे, काउंटिंग जारी | Urban Body Election Result: Congress ahead in 18 and BJP in 17 ward | Patrika News

धमतरी नगर निगम में कड़ी टक्कर, कांग्रेस 18 और बीजेपी 17 वार्डों में आगे, काउंटिंग जारी

locationधमतरीPublished: Dec 24, 2019 03:23:43 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

नगर निगम धमतरी की तस्वीरें धीरे-धीरे साफ हो रही हैं। यहां से जीत-हार के रिजल्ट भी सामने आने लगे हैं।

धमतरी नगर निगम में कांग्रेस 18, बीजेपी 17 और 5 वार्डों में निर्दलीय को मिली जीत

धमतरी नगर निगम में कांग्रेस 18, बीजेपी 17 और 5 वार्डों में निर्दलीय को मिली जीत

पिछले 21 दिसंबर को नगर निगम का चुनाव हुआ था। इसमें कुल 75.66 फीसदी मतदान हुआ था। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 40 वार्डों में अपने प्रत्याशी खड़े किए थे। इसके अलावा बसपा, माकपा, राकांपा, जकांछ ने भी अपने कुछ प्रत्याशियों को भी चुनाव मैदान में उतारा था। भाजपा-कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से वंचित कई निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में थे।

उल्लेखनीय है कि पिछले नगर निगम चुनाव में भाजपा को 24 सीटें मिली थी। 8 कांग्रेस और शेष ८ निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते थे। इस तरह निगम की सत्ता पर भाजपा काबिज हुई थी। इस चुनाव में भी भाजपा ने निगम में अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह, पूर्व केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर जैसे नेता यहां पार्टी की ओर से मोर्चा सम्हाले हुए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो