scriptWorld Population Day: छत्तीसगढ़ के इस जिले में पुरुषों से ज्यादा है महिलाओं का अनुपात | World Population Day: Female ratio is more than male in dhamtari | Patrika News

World Population Day: छत्तीसगढ़ के इस जिले में पुरुषों से ज्यादा है महिलाओं का अनुपात

locationधमतरीPublished: Mar 23, 2020 09:38:29 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

World Population Day: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जनसंख्या के मामले में महिलाओं ने पुरूषों को पीछे छोड़ दिया है।

World Population Day

World Population Day: छत्तीसगढ़ के इस जिले में पुरुषों से ज्यादा है महिलाओं का अनुपात

धमतरी. हर साल 11 जुलाई को पूरे विश्व में जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है। देश और विश्व में लगातार बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए, विश्व जनसंख्या दिवस पर इसकी जागरूकता फैलाने के साथ ही इसके दुष्परिणामों पर भी प्रकाश डाला जाता है।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जनसंख्या के मामले में महिलाओं ने पुरूषों को पीछे छोड़ दिया है। यहां की कुल जनसंख्या 7 लाख 99 हजार 781 हैं। इनमें 4 लाख 18 हजार 84 महिलाएं और 3 लाख 97 हजार 897 पुरूष है। इसके अलावा यहां सबसे अधिक जनसंख्या 20 वर्ष की आयु के युवाओं की है।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जनसंख्या के मामले में महिलाओं ने पुरूषों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया गया। देश में हर दस साल में जनगणना की जाती है। पिछला जनगणना सन् 2011 में हुई थी। उसके अनुसार जिले की जनसंख्या 8 लाख तक पहुंच गई है। हर दिन यहां 44 बच्चे जन्म लेते हैं। रूढ़ीवादी परंपरा अब जिले में नहीं रही। बालक और बालिका, दोनों को सामान रूप से दर्जा दिया जा रहा है। यही कारण है कि जिले में पुरूषों की तुलना में महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

सांख्यिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र की जनसंख्या 6 लाख 50 हजार 586 हैं। जिसमें 3 लाख 23 हजार 420 पुरूष और 3 लाख 27 हजार 166 महिला शामिल हैं। शहरी क्षेत्र की जनसंख्या 1 लाख 49 हजार 195 है, जिसमें पुरूष 74 हजार 477 और 74 हजार 718 महिला शामिल है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो