ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका को स्कूल में बनाया बंधक
धनबादPublished: Sep 07, 2015 11:54:00 pm
विद्यालय में फैली गंदगी और अनियमितताएं देखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को स्कूल भवन में ही बंधक बना लिया…
The leader of the children in public schools teach movement officer
निरसा। सोमवार को मारकोड़ा गांव के ग्रामीण उत्क्रमित मध्य विद्यालय में फैली गंदगी और अनियमितताएं देखकर बिफर गए। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी तिवारी को स्कूल भवन में ही बंधक बना लिया।
जानकारी के अनुसार इस घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रामप्रसाद यादव ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। इसके बाद उन्होंने दो दिनों में निपटारा करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों के बंधन से प्रधानाध्यापिका को छुड़ाया।