scriptनीतीश कुमार को बड़ा झटका, जदयू के प्रदेशाध्यक्ष जलेश्वर महतो कांग्रेस में शामिल | JD U jharkhand president Jaleshwar Mahato joined Congress | Patrika News

नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जदयू के प्रदेशाध्यक्ष जलेश्वर महतो कांग्रेस में शामिल

locationधनबादPublished: Dec 29, 2018 07:17:58 pm

Submitted by:

Prateek

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर तथा कांग्रेस नेता निर्मल सिंह भी उपस्थित थे…

jaleshwar mahto and rahul gandhi

jaleshwar mahto and rahul gandhi

(रांची,धनबाद): बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को शनिवार को बड़ा झटका लगा है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी दलों से इस्तीफा देने के साथ ही नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर तथा कांग्रेस नेता निर्मल सिंह भी उपस्थित थे।

 

कांग्रेस को मिलेगी मजबूती

जलेश्वर महतो धनबाद जिले के बाघमारा विधानसभा सीट से दो बार विधानसभा सदस्य एवं मंत्री रह चुके हैं। साफ-सुथरी छवि एवं मजबूत आंदोलनकारी नेता के रूप में जाने जाते हैं। पार्टी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि जलेश्वर महतो के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। जलेश्वर महतो की साफ-सुथरी छवि का लाभ पार्टी को मिलेगा। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि जलेश्वर महतो गरीबों पिछड़ों की लड़ाई लड़ते आए हैं और कांग्रेस पार्टी में रहकर इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने का काम करेंगे।

 

इन्होंने दी बधाई

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में उपस्थित राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, कांग्रेस कमेटी के समन्वयक अजय दुबे जोनल को-आर्डिनेटर सुल्तान अहमद ओबीसी के अध्यक्ष अभिलाष साहू ने पार्टी में शामिल होने पर जलेश्वर महतो को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बधाई देने वालों में राजीव रंजन प्रसाद, रविन्द्र सिंह, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, राकेश किरण महतो, कुमार राजा, मो. तौसिफ, विनोद कुमार, जगदीश साहू, प्रभात कुमार, सलीम खान, किशण अग्रवाल, राजन वर्मा आदि शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो