scriptझारखंड की सभाओं में राजनाथ सिंह की गर्जना, बोले-‘पूरे विश्व में बज रहा है भारत का डंका’ | rajnath singh addressed rallies in dhanbad and godda | Patrika News

झारखंड की सभाओं में राजनाथ सिंह की गर्जना, बोले-‘पूरे विश्व में बज रहा है भारत का डंका’

locationधनबादPublished: May 07, 2019 06:35:50 pm

Submitted by:

Prateek

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस सबूत मांगता है…
 

rajnath singh

rajnath singh

धनबाद/गोड्डा: भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत ने विदेशी शक्तियों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पहले के शासन में पाकिस्तानी हमले का जवाब सफेद झंडे से दिया जाता, अब भारतीय सेना को खुली छूट है। एक गोली पर भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है, आतंकियों के अड्डे को ध्वस्त किया गया, भारत सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि अब भारत, अमेरिका और चीन की तरह शक्तिशाली तथा विकसित देश बनने के कगार पर है।


वैश्विक रेटिंग के आधार पर भारत 2040 तक सबसे शक्तिशाली देश बन सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले कुछ ही वर्षा में सभी के पास पक्का मकान होगा। राजनाथ सिंह आज गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के पथरगामा प्रखंड के सुदूर चिहारी पहाड़ मैदान में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दूबे के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।


राजनाथ सिंह ने आज धनबाद लोकसभा क्षेत्र के झरिया स्थित सर्कस मैदान में भी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पहले भारत को लोग कमजोर, गरीब कहकर संबोधित करते थे, लेकिन मोदी सरकार उनलोगों की सोच को बदल दिया है।

उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव आया, महंगाई चुनावी मुद्दा बना रहा, परंतु नरेंद्र मोदी ने महंगाई पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। देश के चौकीदार पूरी तरह से चौकन्ना है, जिसके कारण आज देश में भ्रष्टाचार करने वाले लोगों को देश छोड़ कर भागना पड़ा।


राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस सबूत मांगता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह पूछती है कि कितने को मारा, तो हमने कहा जवान गिनती नहीं करता मारता है, गिनती तो गिद्ध करता है। राजनाथ ने कहा हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, अगर हमें कोई छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे भी नहीं। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा, फुलचंद मंडल, निरसा के पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, रागनी सिंह, हरी प्रकाश लाटा, लोजपा के नेता बेलाल खां सहित कई नेता ने उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो