scriptअवैध चाल धंसने से तीन की मौत,कई लोगों के दबे होने की आशंका | Three died due to illegal mining in dhanbad | Patrika News
धनबाद

अवैध चाल धंसने से तीन की मौत,कई लोगों के दबे होने की आशंका

हर रोज की तरह बुधवार को भी कोयले का खनन हो रहा था तभी हादसा हुआ…
 

धनबादJan 23, 2019 / 06:46 pm

Prateek

chal

chal

(धनबाद): झारखंड के धनबाद में कोयला खदान से अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंस गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत होने की बात सामने आई है वहीं आधा दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। यह घटना धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के ईसीएल, कापासाड़ा आउटसोर्सिंग के पास हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और ग्रामीणों के सहयोग से बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है।


घटन के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामला बुधवार सुबह लगभग 7 बजे के आस-पास का बताया जा रहा है। निरसा थाना एवं गलफरबाड़ी ओपी के बॉर्डर एरिया पर स्थित कापासरा आउटसोर्सिंग में प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी करीब 100-150 की संख्या में महिला पुरुष अवैध उत्खनन करने में जुटे थे। अवैध उत्खनन के दौरान ही खदान के अंदर अचानक 10 फीट के दायरे से चाल धंस गया। जिस स्थान पर लोग कोयला काट रहे थे, वहीं यह घटना घटी है। कुछ लोग तो किसी तरह खदान के दूसरे मुहाने से निकलने में सफल रहे, लेकिन लगभग एक दर्जन लोग उसी मलबे की चपेट में आ गए।


हादसे के बाद देखते ही देखते पूरे इलाके में चित्कार व कोहराम मच गया। सूत्रों की माने तो घटना के बाद जो शव आसानी से निकलने लायक थे उन शवों को उनके परिजन अपने साथ निकाल कर ले गए। जबकि अब भी आधा दर्जन से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना ईसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय पुलिस को दी गई।


मृतकों में तीन पुरुष एवं एक महिला की पुष्टि आसपास के कुछ लोग कर रहे हैं। मृतक आसपास के इलाके के सियारकनाली, लकड़ाकनाली क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो का नाम भी स्पष्ट हो गया है, जिसमें मुगमा के शिवडंगाल निवासी दिनेश महतो व मुगमा हाई स्कूल के पीछे कांतो शामिल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो