scriptपाटोत्सव के साथ 56 भोग अन्नकूट महोत्सव भी मनाया | 56th Bhog Annakut festival also celebrated with Patotsav | Patrika News

पाटोत्सव के साथ 56 भोग अन्नकूट महोत्सव भी मनाया

locationधारPublished: Feb 22, 2020 05:43:24 pm

Submitted by:

shyam awasthi

मांगलिक भवन का हुआ भूमि पूजन,भवन के लिए 6 लाख रुपए की दान राशि की घोषणा भी हुई

पाटोत्सव साथ 56 भोग अन्नकूट महोत्सव भी मनाया

स्वमीनारायण मंदिर में शनिवार को भगवान स्वामीनारायण का 15 वां पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

कुक्षी. कुक्षी के स्वमीनारायण मंदिर में शनिवार को भगवान स्वामीनारायण का 15 वां पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मांगलिक भवन का भूमिपूजन भी किया गया। आचार्य राकेश प्रसाद की आज्ञा व पूज्य गोविंद स्वामी मेतपुर वालों के मार्गदर्शन मे स्वामीनारायण मंदिर कुक्षी में भगवान का 15 वां पाटोत्सव व मांगलिक भवन का भूमि पूजन संपन्न हुआ। भगवान के अभिषेक के साथ 56 भोग अन्नकूट महोत्सव का आयोजन भी हुआ।
गुजरात के वडताल धाम से आए संतों के समूह के द्वारा संत्सग सभा का आयोजन किया गया। शांति स्वामी डभाण वालों के द्वारा जेल और कैदी के प्रसंग पर हरि भक्तों का ध्यान खींचते हुए भक्त और भगवान के संबंध पर संबोधित किया। मांगलिक भवन के भूमि पूजन के दौरान सभा स्थल पर हरि भक्तों के द्वारा लगभग 6 लाख के दान की घोषणा की। पाटोत्सव में आए सभी संतों ने अपने विचार रखे। दोपहर को महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। संचालन शास्त्री सूर्यप्रकाश स्वामी ने किया। जानकारी समिति के अध्यक्ष महेन्द्र जिराती ने दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो