धार

बदनावर में दोपहर तीन बजे तक 58 प्रतिशत हुआ मतदान

– मंत्री की विधानसभा होने से रोचक है मुकाबले, निर्दलीय भी है मैदान में

धारJul 06, 2022 / 04:15 pm

amit mandloi

बदनावर में दोपहर तीन बजे तक 58 प्रतिशत हुआ मतदान

बदनावर.
बदनावर में नगर परिषद के लिए मतदान बुधवार सुबह हुआ। सुबह सात बजे से ही केंद्रों पर लोग पहुंचने लग गए। लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आया। दरअसल ये मंत्री राजवद्र्धनसिंह दत्तीगांव का क्षेत्र होने से मुकाबले काफी रोचक है। उधर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह चौहान ने भी अपने प्रत्याशियों के लिए मैदान संभाल रखा था। नपं चुनाव में भाजपा के बागी ही पार्टी के समीकरण बिगाड रहे है।
सुबह सात से नौ बजे तक बदनावर में 15.68 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद तीन बजे तक 58 प्रतिशत मतदान हो चुका है। क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर डा पंकज जैन, एसपी आदित्यप्रतापसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार भ्रमणपर है।
28 केंद्रों पर हो रहा है मतदान

नगरीय क्षेत्र में 28 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलतीं रहेगी। नगर सरकार के लिए लगभग 17हजार 68 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान केंद्रों में 6 अति संवेदनशील है तथा शासकीय कन्या उमावि में दो मतदान केंद्रों को आदर्श रूप दिया गया है। चुनाव में 15 भाजपा प्रत्याशी व 13 कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में है। इसके अलावा 10 निर्दलीय प्रत्याशी भी अलग.अलग वार्डो में खड़े हैं। कई वार्डो में दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर है। भाजपा के बागी प्रत्याशियों से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की नींद उड़ गई है। तो एक.दो वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनौती दे रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ।
उत्साह से ले रहे है भाग

मतदान को लेकर के शहर वासियों में काफी उत्साह है शहरवासी बढ़.चढक़र के मतदान में हिस्सा ले रहे हैं वही आपको बता दें कि यहां पर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी अभी तक उत्पन्न नहीं हुई है वहीं यहां पर पुलिस प्रशासन के साथ प्रशासन के आला अधिकारी लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं।एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार ने भी बदनावर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया । पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । एसडीओपी शेर सिंह भूरिया भी लगाता मुस्तैदी से मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं।

Home / Dhar / बदनावर में दोपहर तीन बजे तक 58 प्रतिशत हुआ मतदान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.