scriptसरकार के खिलाफ की नारेबाजी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर केस दर्ज | A case registered on District panchayat former president in Dhar | Patrika News

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर केस दर्ज

locationधारPublished: Oct 05, 2015 11:51:00 pm

नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मोहन टॉकीज चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकना महंगा पड़ गया।

protest

protest

धार। नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मोहन टॉकीज चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकना महंगा पड़ गया। इन लोगों ने सरकार के खिलाफ आपत्जिनक नारेबाजी की थी, जिसके चलते पुलिस ने केस दर्ज किया है। मोहन टॉकीज चौराहे पर कांग्रेस ने अचानक पुतला दहन का कार्यक्रम रख लिया। शहर में सो रही कांग्रेस को कुछ मुद्दे याद आ गए, जिसके चलते उन्होंने अचानक ये आयोजन रख लिया।

लगाए आपत्तिजनक नारेलगाए आपत्तिजनक नारे

मोहन टॉकीज चौराहे पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं अचानक पुतला भी दहन कर दिया। टीआई अजीत तिवारी ने बताया कि चौराहे पर आपत्तिजनक नारेबाजी करने और पुतला दहन करने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोजसिंह गौतम, गौतम प्रजापत, मनीष भार्गव, कामरान कुरैशी, अली, अशोक सोलंकी, जगदीश बरखेड़ा, जितेंद्र ठाकुर, राजाराम प्रजापत के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है।

(फोटो- बिना अनुमति जलाया पुतला और की आपत्तिजनक नारेबाजी।)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो