scriptआखिर सालों बाद बदनावर से मिले मंत्री | After years, a minister met Badnavar | Patrika News

आखिर सालों बाद बदनावर से मिले मंत्री

locationधारPublished: Jul 02, 2020 02:34:05 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

राजवद्र्धनसिंह दत्तीगांव खेमे में उत्साह, अब चुनाव में दिखाना होगी ताकत

आखिर सालों बाद बदनावर से मिले  मंत्री

आखिर सालों बाद बदनावर से मिले मंत्री

धार.
बदनावर क्षेत्र से 1952 के बाद पहला मंत्री लोगों को मिला है। कांग्रेस से भाजपा ज्वाईन करने वाले राजवद्र्धनसिंह दत्तीगांव ने आखिर गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ले ली। मंत्री बनने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल जरूर है,लेकिन उपचुनाव में उन्हें अपनी ताकत दिखाना होगी। उधर कांग्रेस के लिए चुनावी चौसर जमाने के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ 3 जुलाई को बदनावर आ रहे है।
राजवद्र्धनसिंह दत्तीगांव ज्योतिरादित्य सिंधिया के कटटर समर्थक माने जाते है। सिंधिया के कहने पर ही दत्तीगांव ने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्हें गुरुवार को मंत्री पद से भाजपा ने नवाजा है। वे 3 बार विधायक बने है।
1952 से क्षेत्र में 15 चुनाव हुए है। इस दौरान सरकार में एक भी मंत्री बदनावर से नहीं बने थे। दत्तीगांव बदनावर क्षेत्र से पहले मंत्री है। बदनावर क्षेत्र में दत्तीगांव के मंत्री बनने के बाद काफी उत्साह है। वहीं दूसरी ओर उपचुनाव की तैयारी भी की जा रही है। भाजपा से दत्तीगांव तो कांग्रेस से लगभग 16 लोग मैदान में नजर आ रहे है।
आजादी के बाद से अब तक ये रहे विस चुनाव परिणाम परिणाम

सन 1951 गोपाल प्रसाद कांग्रेस
सन 1957 मनोहरसिंह मेहता कांग्रेस
सन 1962 गौवर्धनलाल शर्मा भाजपा
सन 1967 गौवर्धनलाल शर्मा भाजपा
सन 1972 चिरोंजीलाल गुप्ता कांग्रेस
सन 1977 गौवर्धनलाल शर्मा भाजपा
सन 1980 रघुनाथसिंह माथुर कांग्रेस
सन 1985 रमेशचंद्रसिंह राठौर भाजपा
सन 1990 प्रेमसिंह दत्तीगांव कांग्रेस
सन 1993 रमेशचंद्रसिंह राठौर भाजपा
सन 1998 खेमराज पाटीदार भाजपा
सन 2003 राजवर्धनसिंह दत्तीगांव कांग्रेस
सन 2008 राजवर्धनसिंह दत्तीगांव कांग्रेस
सन 2013 भंवरसिंह शेखावत भाजपा
सन 2018 राजवर्धनसिंह दत्तीगांव कांग्रेस
विस क्षेत्र बदनावर 202
2,00552 कुल मतदाता
99865 महिला मतदाता
100685 पुरूष मतदाता
258 मतदान केंद्र

ट्रेंडिंग वीडियो