धार

आहू पाश्र्वनाथ में हुआ विश्व कल्याण शांति महाहवन

शांतिसागर महाराज का दीक्षा दिवस मना

धारMar 24, 2019 / 12:32 am

amit mandloi

ahu parshavnath Jain mandir


धार . धार के समीप संकटमोचन श्री आहू पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पर पूर्णिमा फाल्गुन महोत्सव पर प्रात:काल श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ आचार्य शांतिसागर महाराज के दीक्षा दिवस को 100 वर्ष पूर्व होने पर शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया गया। श्री पाश्र्वनाथ महामंडल विधान हुआ। इसके लाभार्थी इंदौर के अक्षयबाला महेंद्र जैन को मिला। विश्व कल्याण शांति महाहवन के लाभार्थी प्रीतिबाला योगेंद्र जैन बैंक वाले थे। भगवानकी महाआरती नरेश गंगवाल हरसोला वाले, प्रभा गोधा, पदमा गंगवाल, दीपाली युगांक लुहाडिय़ा, हेमंत अंजू जैन आदि ने की। कार्यक्रम की संपूर्ण क्रिया पं. विमलचंद शास्त्री एवं सुशीला जैन ने कराई। प्रीतम जैन, पारस जैन गंगवाल का सहयोग रहा। आभार हुकुम कासलीवाल ने माना।
जोनेश अध्यक्ष व आदेश सचिव मनोनीत
राजगढ़ . भारतीय जैन श्वेताम्बर युवा मंच शाखा की बैठक मोहनखेड़ा में हुई। शाखा संस्थापक ज्योतिष सम्राट आचार्य देवेश विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर के सान्निध्य में प्रसिद्ध जैन तीर्थ मोहनखेड़ा के निकट राजगढ़ में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर की प्रतिष्ठा व अंजनशलाका का आयोजन 11 से 18 अप्रैल तक होगा। इसमें श्रीमद् विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर का शाखा सदस्यों ने गुरुवंदन किया और श्रीमद् विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर ने सदस्यों का मार्गदर्शन दिया। भारतीय जैन श्वेतांबर युवा मंच शाखा की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। इसमें संरक्षक दिलीप पुराणी, मनीष चाइस, नरेंद्र भंडारी, भुपेंद्र कांकरिया, दिलीप भंडारी, संतोष पीपाड़ा, सुनील बाफना, राकेश रायली को बनाया गया। अध्यक्ष जोनेश छजलानी, उपाध्यक्ष अंकुश भंडारी, उपाध्यक्ष हर्षल जैन, सचिव आदेश कोठारी, कोषाध्यक्ष शुभम सराफ, संगठन मंत्री अक्षय यति, सहसचिव वैभव नखेत्रा, सांस्कृतिक मंत्री गौरव नखेत्रा और प्रचार मंत्री गौरव सराफ को मनोनीत किया गया। उक्त जानकारी मंच के मीडिया प्रभारी अक्षय भंडारी ने दी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.