scriptviolence: दिल्ली हिंसा के बाद यहां भी अलर्ट, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर | alert in madhya pradesh after delhi violence | Patrika News

violence: दिल्ली हिंसा के बाद यहां भी अलर्ट, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

locationधारPublished: Feb 28, 2020 05:59:22 pm

Submitted by:

Manish Gite

दिल्ली में हिंसा के बाद मध्यप्रदेश के कई जिलों में अलर्ट, धार में धारा 144 लगाई…।

delhi.jpg

धार। दिल्ली में हाल ही में हुई हिंसा के बाद मध्यप्रदेश में भी अलर्ट है। वहीं धार जिले की पुलिस ने धारा 144 लगा दी है। इस दौरान जुलूस और जलसे को बगैर अनुमति आयोजित नहीं किया जा सकेगा।

देश की राजधानी दिल्ली में उपजे तनाव को लेकर अब धार पुलिस भी सख्त नज़र आ रही है। दिल्ली के हालात को देखते हुए धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित किया है।

एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया को लेकर साइबर ओर क्राइम ब्रांच की टीम के साथ जिला पुलिस को भी सक्रिय कर दिया है। पुलिस हर जगह निगरानी कर रही है। आदतन अपराधियों को भी चिन्हित कर उनके ऊपर भी नज़र रखी जा रही है।

संवेदनशील एरिया में सीसीटीवी और मोबाइल वैन के जरिए नजर रखी जा रही है। पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस दौरान कोई भी समिति या व्यक्ति विशेष को रैली और जुलूस की अनुमति नहीं मिलेगी और बिना अनुमति रैलियां, जुलूस निकालने वालों पर सख्ती की जाएगी। एसपी के मुताबिक सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट या आपत्तिजनक मैसेज फारवर्ड करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

 

दिल्ली हिंसा: मध्यप्रदेश में अलर्ट जारी, प्रशासन ने छुट्टी पर लगाई रोक, सोशल मीडिया पर नजर

 

जबलपुर में अलर्ट
मध्यप्रदेश के जबलपुर में अलर्ट जारी किया गया है। जिले के सभी थाना प्रभारी और साइबर सेल को सतर्क कर दिया गया है। जबलपुर पुलिस अधीक्षक के अनुसार दिल्ली में हुई हिंसा के मद्देनजर जबलपुर में पुलिस अलर्ट है। सभी थाना प्रभारियों को सतर्क किया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जबलपुर में भी हिंसा हुई थी।

दिल्ली हिंसा के बाद मध्यप्रदेश में अलर्ट, देखें वीडियो

 

भोपाल में भी अलर्ट
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। साइबर सेल भी पूरा तरह से सक्रिय है। इसके साथ ही ग्वालियर और इंदौर में भी अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में कई जगहों पर सीएए के विरोध में धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में हुए उपद्रव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को एहतियात के तौर पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आने वाले त्यौहारों को देखते हुए प्रशासन ने निर्देश दिए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो