scriptबूंदों को सहेजने के लिए चला अभियान | Amratam Jalam dhar | Patrika News

बूंदों को सहेजने के लिए चला अभियान

locationधारPublished: Jun 09, 2019 12:10:16 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

सभी ने मिलकर किया मूंज तालाब को साफ

dhar

dhar

धार.
जल है तो कल है…, जल की एक-एक बूंदों को सजोएं, जल ही हमारी आवश्यकता है, जल है तो पर्यावरण संरक्षित है। कुछ इसी तरह की बातों को ध्यान में रखते हुए विगत दिनों से पत्रिका का अभियान अमृतं जलम चलाया जा रहा है। प्रति रविवार को शहर के अलग-अलग तालाबों में जाकर श्रमदान किया जाता है और तालाबों का गहरीकरण किया जाता है।
इसी कड़ी में इस रविवार को पत्रिका अमृतं जलम अभियान शहर के नौगांव गणेश मंदिर के समीप मंूज सागर तालाब में किया गया। इस अभियान में शहर के कई गणमान्य नागरिक आए और यहां पर आकर श्रमदान किया। इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिकों ने पत्रिका के इस अभियान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बारिश की बूंद को सहजन के लिए पत्रिका की पहल काफी अच्छी सोच है। पत्रिका समूह हमारा आने वाला कल संजोने के लिए कर रहा है तो हमें भी इस अभियान में जुड़कर उनका साथ देना चाहिए ताकि हम भी हमारा आने वाला कल सुरक्षित रखे और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में हम अपनी भागीदारी निभाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो