किसानों की आवाज बना पत्रिका बोवनी से पहले सडक़ पर किसान धरने के बाद किया चक्काजाम
धारPublished: Oct 12, 2022 07:30:42 pm
. कागजों में स्टॉकए गोदाम पड़े है खाली
. वैकल्पिक उर्वरक थोपने की फिराक में सोसायटियां भाकिसं उतरा है विरोध में


किसानों की आवाज बना पत्रिका बोवनी से पहले सडक़ पर किसान धरने के बाद किया चक्काजाम
धार .
जिले के मालवा क्षेत्र में रबी सीजन की बोवनी शुरू करने की तैयारी में जुटे किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कृषि विभाग कागजों पर खाद होने का दावा कर रहा है। लेकिन सोसायटियों के गोदाम खाली पड़े है। इससे नाराज किसानों ने बुधवार को भारतीय किसान संघ के बैनरतले तिरला सोसायटी का घेराव करते हुए धरना दिया। लेकिन किसानों की आवाज सुनने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो नाराज किसानों ने प्रेमनगर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।