भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी
फोरलेन बड़ी चौपाटी पर कांग्रेस ने किया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का स्वागत

बदनावर. रतलाम से किसान महापंचायत में शामिल होने दिग्ठान जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री व सासंद दिग्विजयसिंह का काफिला गुरुवार को फोरलेन बड़ी चौपाटी होकर गुजरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया। वहीं भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर बंटाढार वापस जाओ के नारे लगाए। कृषि कानून का बैनर हाथों में लिए थे। यह देख कांग्रेस कार्यकर्ता भी जोश में आ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। यह सिलसिला लगभग 10 मिनट तक चलता रहा। दोनो दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने होने लगे थे। पुलिस ने दोनों को अलग किया।
शाम को आए सांसद: फोरलेन रतलाम रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दिग्विजय सिंह का स्वागत किया। कार्यकर्ता अपने नेता का तीन घंटों से इंतजार कर रहे थे। लेकिन दिग्विजय सिंह कार से ही नहीं उतरे और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। स्वागत के लिए लाई सूत की माला कार्यकर्ताओं के हाथों में ही रह गई। शरद सिंह सिसौदिया, जीपी सिंह, सारिका बाफना, अभिषेकसिंह राठौर, विनोद शर्मा, राम श्रीवास्तव, अतुल बाफना सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। जैसे ही सिंह का काफिला आगे बढ़ा, कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे-पीछे इंदौर रोड पर पहुंच गए। जहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। इस कारण जमकर नारेबाजी हुई।
वाहनो की दोनों तरफ कतार : सांसद दिग्विजय सिंह के बदनावर पहुंचने के पहले वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। चौपाटी पर वाहन गुथमगुथा होने लगे तो पुलिस आवागमन सुलभ कराने में सक्रिय हो गई। इस दौरान खासकर पैदल चालक एवं बाइक सवार खासे परेशान होते रहे।
भाजपा ने किया विरोध
दिग्विजय सिंह के आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चौपाटी पर जमा हो गए। जमकर नारेबाजी हुई। नरेंद्र राठौड़, शिवरामसिंह रघुवंशी, अक्षय शर्मा, नारायण देवड़ा, प्रितेशसिंह पंवार, मनोज सोलंकी मौजूद थे।
अब पाइए अपने शहर ( Dhar News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज