scriptमतदान से पहले भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट, देखे वीडियो… | BJP Congress workers assaulted before voting, watch video ... | Patrika News

मतदान से पहले भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट, देखे वीडियो…

locationधारPublished: Nov 02, 2020 03:28:27 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

कांग्रेस समर्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अभिषेक मोदी सहित पांच लोगों पर प्रकरण दर्ज, कांग्रेस की ओर से पुलिस ने लिया आवेदन

103415-jncedshnmn-1539885653.jpg

धार. बदनावर में चुनाव के एक दिन पहले तिलगारा में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद में भाजपा के छह लोग घायल हुए हैं। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी चोंट आई है। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अभिषेक मोदी सहित पांच लोगों पर मुकदमा कायम किया है। उधर कांग्रेस ने राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के भाई हर्षवर्धन के खिलाफ आवेदन दिया है। जिस पर कायमी नहीं हो पाई है। टीआइ सीबी सिंह का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एफआइआर नहीं डाली है वे आवेदन देकर चले गए है।

रात एक बजे हुआ विवाद

घटनाक्रम रविवार रात एक बजे का बताया जा रहा है। रात एक बजे तिलगारा से भाजपा-कांग्रेस दोनों के वाहन गुजर रहे थे। सड़क छोटी होने के कारण कांग्रेस का वाहन रूक गया। इसी दौरान सामने से भाजपा केवाहन से प्रदीप और ओम बना उतरे । उन्हें कांग्रेस के वाहन से टक्कर लग गई। जिस पर विवाद शुरु हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। हमले में ओमप्रकाश राजेंद्र चौहान संदला,जगदीश पिता नानूराम सेमलखेड़ा, नंदकिशोर पिता अनोखीलाल झकनावदा, प्रदीपसिंह रामसिंह तारखेड़ी, राजेंद्र सलवा सरदारपुर, रामेश्वर चंपालाल तिलगारा घायल हुए है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

टीआइ सीबी सिंह के मुताबिक विवाद करने पर अभिषेक मोदी, साजिद खान, निरंजनसिंह पंवार,अश्विन पाटीदार सहित दो अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। मोदी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके है। इसके पूर्व रात नौ बजे दत्तीगांव के भाई हर्षवर्धन सिंह का विवाद हुआ था। तिलगारा में महिपाल सिंह लौट रहे थे उनकी कार बंद हो गई, तो हर्षवर्धन सिंह की कार से उतरकर समर्थकों ने महिपाल की पिटाई कर दी। महिपाल ने थाने में हर्षवद्र्धन के खिलाफ आवेदन दिया है। उधर कांग्रेस की पिटाई में ओम और प्रदीप गंभीर घायल है जिन्हें धार रैफर किया है। मतदान से ठीक पहले दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में हुए विवाद के बाद पुलिस सतर्क हो गई है।

https://youtu.be/_8EB6CVhv5I
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो