VIDEO जनहितैषी योजनाओं के चलते लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हुआ
धारPublished: Mar 17, 2023 08:13:22 pm
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा


VIDEO जनहितैषी योजनाओं के चलते लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हुआ
धार. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर जिले के प्रवास पर शुक्रवार को धार पहुंचे । सुबह 10 बजे भाजपा जिला कोर गु्रप के सदस्यों की संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के लिए निजी होटल में महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। 11 बजे पत्रकार वार्ता आयोजित कर आगामी बूथ विस्तारक अभियान 2.0 पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नगर के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की एवं भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु राठौड के निवास पर उनकी माता सीता बाई राठौड को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।