scriptजनसुनवाई…. टांडा की नानीबाई को मिली हाथों हाथ कूप की स्वीकृति और ठंड से बचने के लिए कंबल (देखे वीडियो) | Blankets are being given in public hearing of Dhar | Patrika News

जनसुनवाई…. टांडा की नानीबाई को मिली हाथों हाथ कूप की स्वीकृति और ठंड से बचने के लिए कंबल (देखे वीडियो)

locationधारPublished: Dec 29, 2020 07:52:30 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

– बीमारी के नाम पर अर्थिक सहायता मांगने आए लोगों से कलेक्टर ने कहा आयुष्मान कार्ड बनाए लाखों का इलाज मुफ्त है

जनसुनवाई.... टांडा की नानीबाई को मिली हाथों हाथ कूप की स्वीकृति और ठंड से बचने के लिए कंबल (देखे वीडियो)

जनसुनवाई…. टांडा की नानीबाई को मिली हाथों हाथ कूप की स्वीकृति और ठंड से बचने के लिए कंबल (देखे वीडियो)

धार.
जनसुनवाई में टांडा से आई नानीबाई को कलेक्टर ने हाथों हाथ कूप की स्वीकृति दिलाई। इसके अलावा जनसुनवाई में आने वाले गरीब तबकों के लोगों को कंबल भी प्रशासनिक अधिकारी दे रहे है।

मंगलवार को जिला पंचायत सभागृह में कलेक्टर आलोकसिंह ने जनसुनवाई की। उनके साथ एसडीएम एनएन दर्रो,सिटी मजिस्टे्रट विशाखा देशमुख भी शामिल थीं। जनसुनवाई में आने वाले गरीब तबकों के लोगों को कलेक्टर ने कंबल भी दिए।
टांडा में नहीं हो रही थी सुनवाई

शहर से दूर टांडा से नानीबाई आई थी। नानीबाई ने कलेक्टर को बताया कि खेत में गेहूं की फसल है,लेकिन कूप स्वीकृत नहीं हो रहा है। वहां के अधिकारी भगा देते है। फसल सूख रही है।कलेक्टर ने संबंधित विभाग को कूप स्वीकृत करने के आदेश दिए। साथ ही इतनी दूरी से ठंड में आने पर नानीबाई को बचाव के लिए कंबल भी दिया।
पति को कैंसर नहीं बना रहे बीपीएल कार्ड

धार की रहने वाली रेखा पति रतन जनसुनवाई में पहुंची। रेखा का कहना था कि वे मजदूरी करती है।पति को कैंसर है बीपीएल राशन कार्ड नहीं बन रहा है। राशनकार्ड नहीं होने से राशनतक नहीं मिल पाता है। कलेक्टर ने एसडीएम को तत्काल बीपीएल कूपन बनाने और फूड विभाग को इसी माह से राशन देने के निर्देश दिए। रेखा को भी कंबल दिया गया।
कल्याणी को पेंशन देने में क्या दिक्कत है

दिलावरा से शारदाबाइ ने कलेक्टर को गुहार लगाई कि उनके पति का निधन सालों पहले हो गया। पति की मौत के बाद कल्याणी या ेजना में पेंशन पाने के लिए वह दर-दर भटक रही है। कलेक्टर संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को पूछा कि जब सरकार पैसा दे रही है तो आपको लाभ देने में क्या दिक्कत आ रही है। उन्होंने पेंशन तत्काल चालू कर ने के निर्देश दिए।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ydh8y
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो