scriptCM Shivraj participated in Tantya Bhil Yatra PESA law awareness event | कुक्षी में टंट्या मामा भील यात्रा व पेसा कानून जागरूकता आयोजन में शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान | Patrika News

कुक्षी में टंट्या मामा भील यात्रा व पेसा कानून जागरूकता आयोजन में शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान

locationधारPublished: Nov 20, 2022 09:04:21 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी पेसा कानून के बारे में जानकारी...

कुक्षी में टंट्या मामा भील यात्रा व पेसा कानून जागरूकता आयोजन में शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान
कुक्षी में टंट्या मामा भील यात्रा व पेसा कानून जागरूकता आयोजन में शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान

धार/कुक्षी. मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को धार के कुक्षी पहुंचे। कुक्षी में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने टंट्या मामा भील यात्रा व पेसा कानून जागरूकता आयोजन को संबोधित किया और आदिवासियों के लिए बनाए गए पेसा एक्ट के बारे में महत्वपूर्ण बातें कहीं। इस दौरान दौरान में टंट्या मामा भील यात्रा का शुभारंभ करते हुए रथ को रवाना भी किया। बता दें कि टंट्या मामा भील रथ यात्रा विभिन्न इलाकों से होती हुई 4 दिसंबर को टंट्या मामा भील के बलिदान दिवस पर पातालपानी पहुंचेगी जहां पर टंट्या मामा भील यात्रा का समापन होगा और उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.